गुरूर: ग्राम छेड़िया में 2 दिवसीय इष्टदेव लिंगो बाबा की पूजा महोत्सव का समापन, ग्रामीणों द्वारा की गई मंगल कामना
Gurur, Balod | Aug 10, 2026 सोमवार की शाम लगभग साढ़े 4 बजे विभिन्न देवी देवता के प्रतीक डांग डोरी को बाजे गाजे के साथ गांव के भाठापारा, आबादी पारा, सांहड़ा चौक, गौरा चौक होते हुए दर्री तालाब तक ले जाया गया, जहां विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर विसर्जन की रस्म को पूरी की गई। इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने मे समस्त ग्रामवासियो का सहयोग रहा।