नेशनल हाईवे पर रील का खुमार! बिना हेलमेट बाइक दौड़ाते युवाओं का वीडियो वायरल
शामली में रील बनाने के चक्कर में युवा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। बिना हेलमेट बाइक दौड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात पुलिस की चेकिंग व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे स्टंट से युवाओं के साथ दूसरे राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।