सेन्हा: गठबंधन के निर्णय का होगा अनुपालन : सुखदेव भगत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि हमारा जो गठबंधन अलायंस बना है। इसमें झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस पार्टी की अपनी अपनी कमेटी है। हमारे शीर्षस्थ नेता इन सभी चीजों को देख रहे हैं। प्रैक्टिकल अप्रोच के साथ वे जो भी निर्णय लेंगे उसका गठबंधन में शामिल सभी दल अनुपालन करेंगे।