सेन्हा: सेन्हा में पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आयोजित
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार पोषण अभियान के जिला समन्वयक गौतम दत्ता की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 9 मार्च से 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा के तहत कैलेंडर के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा मनाने का निर्देश दिया गया।