सेन्हा: सेन्हा में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि झारखंड सरकार द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने के उद्देश्य से कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।