सेन्हा: जमीन विवाद में हत्या के आरोपियों को सेन्हा थाना पुलिस ने भेजा जेल
सेन्हा थाना क्षेत्र के पतलो ग्राम में जमीन विवाद में बुधवार को पिता पुत्र ने ईश्वर चिकबड़ाईक की टांगी से वार कर हत्या कर दी थी। जिसपर सेन्हा थाना कांड संख्या 16/24 दर्ज कर धारा 302, 506 तथा 34 आईपीसी के तहत आरोपी पिता पुत्र प्रदीप चिकबड़ाईक व दिगंबर चिकबड़ाईक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।