सेन्हा: सेन्हा में प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नवीन साहू के अध्यक्षता में प्रखंड भाजपा कार्यसमिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से लोहरदगा लोकसभा प्रत्याशी समीर उरांव शामिल हुए। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी को जीत दिलाने और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।