सेन्हा: सेन्हा में ऑटो पलटने से 3 घायल
सेन्हा थाना क्षेत्र के सेन्हा चौक के समीप शनिवार को अनियंत्रित होकर सवारी ऑटो के जेएच 08जी 4080 पलट गई। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए सभी लोग ऑटो में सवार होकर बिशुनपुर जा रहे थे। घायलों में सिसई थाना क्षेत्र के जलका गांव निवासी मंगलेश्वर उरांव की पत्नी जयमंती उरांव उनकी 2 वर्ष की पुत्री स्वाति कुमारी एवं निरासी गांव निवासी दिनेश उरांव है।