सोनारायठाढ़ी: पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के गांव से 'सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ' अभियान का शुभारंभ
पूर्व क़ृषि मंत्री बादल पत्रलेख के द्वारा बुधवार को 'सीटी बजाओ, उपस्थित बढ़ावो नामांकन अभियान का शुभारंभ अपने पैतृक गांव कुशमाहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय से प्रभात फेरी निकाल कर किया गया। इस अवसर पर पोषक क्षेत्र कुशमाहा एवं बांधडीह का बच्चों के साथ भ्रमण किया गया और घर घर पहुंच कर अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील बात की।