Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

भिंड नगर: गोहद चौराहा सहित भिंड जिले में जाम और सड़क दुर्घटनाओं पर माकपा नेता ने जताया असंतोष, वीडियो वायरल

Bhind Nagar, Bhind | Nov 29, 2025
भिंड जिले में आए दिन सड़क दुघर्टना घटित हो रही है।सड़कों पर जानवर बैठने से जिले में प्रतिदिन घटना घटित होती है। जिसमें कई युवा काल कवलित हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है। माकपा नेता प्रेम नारायण माहोर ने शनिवार को 5 बजे गोहद चोराहा पर लगने बाले जाम एवं सड़क दुघर्टनाओं को लेकर लगाया है।एवं व्यवस्थाओं के प्रति असंतोष जताया है।

MORE NEWS

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत एण्डोरी वृत्त के शिविर का गोहद में सफल आयोजन

शिविर में 524 प्रकरण का हुआ समाधान

मेडिकल बोर्ड में बनाए गए 7 दिव्यांगता पहचान पत्र

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत एण्डोरी वृत्त के शिविर का सफल आयोजन गोहद के शासकीय महर्षि अरविंद महाविद्यालय में किया गया। जिले के दूसरे जनविश्वास शिविर में कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत और एसडीएम गोहद ने जनसुनवाई में 37 शिकायतें सुनी और इनके निराकरण के निर्देश दिए। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कुल 649 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 524 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

कलेक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समग्र ई-केवायसी, संबल पंजीयन, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खाद्यान्न पर्ची से संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने और इनसे संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को तत्परता से बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड से लौटे निरीक्षणकर्ता अधिकारियों से उनके निरीक्षण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। 

जनविश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर के दौरान मेडिकल बोर्ड में 7 दिव्यांगता पहचान पत्र बनाए गए जबकि दो अन्य व्यक्तियों को दिव्यांगता के परीक्षण के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में 206 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और दवाई वितरण किया गया। शिविर में मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, दंतरोग, नेत्र रोग और असंचारी रोगों का परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, तथा मरीजों की पैथोलाजी और एक्सरे जांच भी की गई। इसके अतिरिक्त 30 आभा आईडी, 15 आयुष्मान कार्ड, 13 जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए, 41 आधार निर्माण/अद्यतन तथा 6 समग्र संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में विधायक गोहद, एसडीएम गोहद और जिला परियोजना अधिकारी ने लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत 10 बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण पत्र और पोषण पुनर्वास केंद्र से लौटे 10 बच्चों को पोषण आहार किट वितरित किए। कलेक्टर ने शिविर में दो कुपोषित सैम बच्चों को पोषण आहार किट वितरित की।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#भिण्ड
#Bhind

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत एण्डोरी वृत्त के शिविर का गोहद में सफल आयोजन शिविर में 524 प्रकरण का हुआ समाधान मेडिकल बोर्ड में बनाए गए 7 दिव्यांगता पहचान पत्र मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत एण्डोरी वृत्त के शिविर का सफल आयोजन गोहद के शासकीय महर्षि अरविंद महाविद्यालय में किया गया। जिले के दूसरे जनविश्वास शिविर में कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत और एसडीएम गोहद ने जनसुनवाई में 37 शिकायतें सुनी और इनके निराकरण के निर्देश दिए। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कुल 649 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 524 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कलेक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समग्र ई-केवायसी, संबल पंजीयन, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खाद्यान्न पर्ची से संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने और इनसे संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को तत्परता से बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड से लौटे निरीक्षणकर्ता अधिकारियों से उनके निरीक्षण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जनविश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर के दौरान मेडिकल बोर्ड में 7 दिव्यांगता पहचान पत्र बनाए गए जबकि दो अन्य व्यक्तियों को दिव्यांगता के परीक्षण के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में 206 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और दवाई वितरण किया गया। शिविर में मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, दंतरोग, नेत्र रोग और असंचारी रोगों का परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, तथा मरीजों की पैथोलाजी और एक्सरे जांच भी की गई। इसके अतिरिक्त 30 आभा आईडी, 15 आयुष्मान कार्ड, 13 जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए, 41 आधार निर्माण/अद्यतन तथा 6 समग्र संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में विधायक गोहद, एसडीएम गोहद और जिला परियोजना अधिकारी ने लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत 10 बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण पत्र और पोषण पुनर्वास केंद्र से लौटे 10 बच्चों को पोषण आहार किट वितरित किए। कलेक्टर ने शिविर में दो कुपोषित सैम बच्चों को पोषण आहार किट वितरित की। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 224 किग्रा मावा एवं 30 किग्रा पनीर जप्त

नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्य प्रदेश के आदेशानुसार एवं कलेक्टर भिण्ड के निर्देश पर व अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 12 अगस्त 2026 को रात 8:00 बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी ने अंबेडकर मार्केट पुस्तक बाजार स्थित राय सिंह बघेल की फर्म न्यू पंडित रामबाबू मावा भंडार से पनीर का नमूना लेकर 30 किलोग्राम पनीर जप्त किया जिसकी कीमत रूपये 8400/-  है। 

इसी क्रम में गत दिवस खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने तहसील अटेर के ग्राम बलारपुरा स्थित बाबा डेयरी के प्रोपराइटर आनंद कुमार नरवरिया से मावा का नमूना लेकर 104 किलो मावा जप्त किया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी ने मेहगांव के ग्राम सैपुरा की रमेश डेयरी से मावा का नमूना लेकर 120 किलोग्राम मावा जप्त किया, जप्त मावा की कीमत लगभग रूपये 48000/- है। 

इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने तहसील गोहद के ग्राम चंदहारा में शकुंतला मिल्क प्रोडक्ट के प्रोपराइटर हरिमोहन श्रीवास्तव से गाय का घी एवं मिश्रित दूध के नमूने व श्याम चरण शर्मा के दुग्ध वाहन से दूध का नमूना जांच वास्ते लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं एवं जांच रिपोर्ट उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 224 किग्रा मावा एवं 30 किग्रा पनीर जप्त नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्य प्रदेश के आदेशानुसार एवं कलेक्टर भिण्ड के निर्देश पर व अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 12 अगस्त 2026 को रात 8:00 बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी ने अंबेडकर मार्केट पुस्तक बाजार स्थित राय सिंह बघेल की फर्म न्यू पंडित रामबाबू मावा भंडार से पनीर का नमूना लेकर 30 किलोग्राम पनीर जप्त किया जिसकी कीमत रूपये 8400/- है। इसी क्रम में गत दिवस खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने तहसील अटेर के ग्राम बलारपुरा स्थित बाबा डेयरी के प्रोपराइटर आनंद कुमार नरवरिया से मावा का नमूना लेकर 104 किलो मावा जप्त किया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी ने मेहगांव के ग्राम सैपुरा की रमेश डेयरी से मावा का नमूना लेकर 120 किलोग्राम मावा जप्त किया, जप्त मावा की कीमत लगभग रूपये 48000/- है। इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने तहसील गोहद के ग्राम चंदहारा में शकुंतला मिल्क प्रोडक्ट के प्रोपराइटर हरिमोहन श्रीवास्तव से गाय का घी एवं मिश्रित दूध के नमूने व श्याम चरण शर्मा के दुग्ध वाहन से दूध का नमूना जांच वास्ते लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं एवं जांच रिपोर्ट उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जावेगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

कलेक्टर ने शेरपुर में स्वास्थ्य, शिक्षा व बाल पोषण व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

गर्भवती माताओं से भेंट कर समय पर मिल रही सुविधाओं और स्वास्थ्य संबंधी समझाइश की ली जानकारी

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर, भिण्ड ने आज विकासखण्ड गोहद के ग्राम शेरपुर का निरीक्षण कर उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, शासकीय हाईस्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा कर शासन की योजनाओं के वास्तविक लाभ की पुष्टि की।  

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गर्भवती माताओं से भी भेंट की और उनकी नियमित जांचों, मिलने वाली सुविधाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण स्तर सुधार के लिए दी जा रही समझाइश और जानकारी के बारे में जाना। उन्होंने गर्भवती माताओं और बच्चों को प्रदान की जा रही पोषण किट के वितरण की स्थिति पर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया जानी और पोषण किट के समुचित वितरण की पुष्टि की।

विद्यालय निरीक्षण में कलेक्टर ने शिक्षकों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा बच्चों के अध्ययन स्तर का आंकलन किया। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान स्कूल, आंगनवाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत भवन के समय पर खुलने तथा नियमित सेवाओं के संचालन की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, एसडीएम गोहद, सीईओ जनपद गोहद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#भिण्ड
#Bhind

कलेक्टर ने शेरपुर में स्वास्थ्य, शिक्षा व बाल पोषण व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण गर्भवती माताओं से भेंट कर समय पर मिल रही सुविधाओं और स्वास्थ्य संबंधी समझाइश की ली जानकारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर, भिण्ड ने आज विकासखण्ड गोहद के ग्राम शेरपुर का निरीक्षण कर उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, शासकीय हाईस्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा कर शासन की योजनाओं के वास्तविक लाभ की पुष्टि की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गर्भवती माताओं से भी भेंट की और उनकी नियमित जांचों, मिलने वाली सुविधाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण स्तर सुधार के लिए दी जा रही समझाइश और जानकारी के बारे में जाना। उन्होंने गर्भवती माताओं और बच्चों को प्रदान की जा रही पोषण किट के वितरण की स्थिति पर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया जानी और पोषण किट के समुचित वितरण की पुष्टि की। विद्यालय निरीक्षण में कलेक्टर ने शिक्षकों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा बच्चों के अध्ययन स्तर का आंकलन किया। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान स्कूल, आंगनवाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत भवन के समय पर खुलने तथा नियमित सेवाओं के संचालन की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, एसडीएम गोहद, सीईओ जनपद गोहद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महर्षि अरविंद महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खुशी प्रथम, अनन्या द्वितीय और भावना तृतीय रहीं

मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग की स्वामी विवेकानंद  कैरियर मार्गदर्शन योजना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आज शासकीय महर्षि अरविंद महाविद्यालय गोहद जिला भिंड के छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉक्टर आशाराम सगर एवं नोडल अधिकारी स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना डॉक्टर विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व और निर्देशन में आयोजित इस रांगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और राष्ट्रीय भावनाओं से अभिप्रेरित रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों की कलात्मक अभिरुचि को निखारने के लिए और राष्ट्रीय भावनाओं से जोड़ने के लिए किया गया। मध्य प्रदेश शासन ने समस्त महाविद्यालय को यह निर्देशित किया है कि तिरंगा अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस अभियान के अंतर्गत कुमारी श्रुति शर्मा, सहायक प्राध्यापक गणित, तथा डॉ शिवानी सिंघई, अतिथि विद्वान के संयोजन में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। 

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 9 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉक्टर लता दनेलिया, श्री सचिन दोहरे एवं डॉक्टर के के थापक रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#HarGharTiranga 
#HarGharTiranga2026
#भिण्ड
#Bhind

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महर्षि अरविंद महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन खुशी प्रथम, अनन्या द्वितीय और भावना तृतीय रहीं मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग की स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आज शासकीय महर्षि अरविंद महाविद्यालय गोहद जिला भिंड के छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉक्टर आशाराम सगर एवं नोडल अधिकारी स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना डॉक्टर विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व और निर्देशन में आयोजित इस रांगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और राष्ट्रीय भावनाओं से अभिप्रेरित रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों की कलात्मक अभिरुचि को निखारने के लिए और राष्ट्रीय भावनाओं से जोड़ने के लिए किया गया। मध्य प्रदेश शासन ने समस्त महाविद्यालय को यह निर्देशित किया है कि तिरंगा अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस अभियान के अंतर्गत कुमारी श्रुति शर्मा, सहायक प्राध्यापक गणित, तथा डॉ शिवानी सिंघई, अतिथि विद्वान के संयोजन में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 9 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉक्टर लता दनेलिया, श्री सचिन दोहरे एवं डॉक्टर के के थापक रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

छीमका मल्टी-प्रोडक्ट क्लस्टर के स्थल का कलेक्टर ने किया मुआयना; 6 माह में विकास के निर्देश

मुख्यमंत्री जन‑विश्वास अभियान‑2026 के अंतर्गत आज कलेक्टर भिण्ड ने तहसील गोहद के अंतर्गत उद्योग केंद्र मालनपुर वृत (एंडोरी) क्षेत्र में खनेता रोड पर विकसित होने वाले “राज्य क्लस्टर-मल्टी‑प्रोडक्ट क्लस्टर-छीमका” के स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने क्लस्टर को शीघ्र और व्यवस्थित रूप से विकसित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा‑निर्देश दिए।

कलेक्टर ने उद्योग क्षेत्र विकसित करने वाली एजेंसियों को लक्ष्य दिया कि छह माह के भीतर क्लस्टर का प्राथमिक विकास पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र से पानी की प्रभावी निकासी सुनिश्चित करने हेतु एसडीएम गोहद को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने क्लस्टर स्थल पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक को शीघ्र ही पावर स्टेशन की अनुमति प्रदान करने के निर्देश भी दिये, ताकि उद्योग शुरू होने पर विद्युत बाधा न आए।
उन्होंने आवश्यक तकनीकी तथा प्रशासनिक पहलुओं पर भी चर्चा की।
भ्रमण के समय उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, राजस्व टीम तथा एसपीवी भी मौजूद रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#भिण्ड
#Bhind

छीमका मल्टी-प्रोडक्ट क्लस्टर के स्थल का कलेक्टर ने किया मुआयना; 6 माह में विकास के निर्देश मुख्यमंत्री जन‑विश्वास अभियान‑2026 के अंतर्गत आज कलेक्टर भिण्ड ने तहसील गोहद के अंतर्गत उद्योग केंद्र मालनपुर वृत (एंडोरी) क्षेत्र में खनेता रोड पर विकसित होने वाले “राज्य क्लस्टर-मल्टी‑प्रोडक्ट क्लस्टर-छीमका” के स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने क्लस्टर को शीघ्र और व्यवस्थित रूप से विकसित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा‑निर्देश दिए। कलेक्टर ने उद्योग क्षेत्र विकसित करने वाली एजेंसियों को लक्ष्य दिया कि छह माह के भीतर क्लस्टर का प्राथमिक विकास पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र से पानी की प्रभावी निकासी सुनिश्चित करने हेतु एसडीएम गोहद को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने क्लस्टर स्थल पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक को शीघ्र ही पावर स्टेशन की अनुमति प्रदान करने के निर्देश भी दिये, ताकि उद्योग शुरू होने पर विद्युत बाधा न आए। उन्होंने आवश्यक तकनीकी तथा प्रशासनिक पहलुओं पर भी चर्चा की। भ्रमण के समय उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, राजस्व टीम तथा एसपीवी भी मौजूद रहे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026