भादरा: भादरा में रमजान के पहले जुमा पर मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों की चहल-पहल, इबादत में झुके सिर
भादरा में रमजान के दूसरे रोज़े पर पहले जुमे की नमाज़ के दौरान मस्जिदों में भारी रौनक रही। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सामूहिक नमाज़ अदा कर अमन, भाईचारे और रहमतों की दुआ मांगी। रमजान में सेहरी, इफ्तार, तरावीह, कुरान तिलावत के साथ ज़कात व सदका देकर जरूरतमंदों की मदद की जा रही है।