बृहस्पतिवार को करछना तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी जागृति अवस्थी की अगुवाई में ध्वजारोहण कर देशभक्तों एवं शहीद वीर सपूतों को याद करते हुए हर्ष उल्लास पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान कवि कलाकारों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।