मड़ावरा: मड़ावरा में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया डोल ग्यारस का पर्व
मड़ावरा सहित क्षेत्र में डोल ग्यारस का पर्व परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान जी को विमानों में विठालकर पाठक जी के मन्दिर पर लाया गया जहाँ पर भगवान जी की पूजा करके आरती उतारी गयी। पश्चात भगवान जी को मंगलवार शाम करीब 5 बजे विमानों द्वारा कस्वे के तालाब पर ले जाकर स्नान कराकर पूजा की गयी और प्रसाद वितरण किया गया।