#kullu 🔺हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी बैठक भुंतर में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर की 22 इकाइयों से करीब 250 पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान न होने पर सरकार और विद्युत प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। पेंशनरों ने एरियर पर 6 प्रतिशत ब्याज देने और संशोधित सेवानिवृत्ति लाभ जल्द जारी करने की मांग उठाई। साथ ही बिजली बोर्ड कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग भी दोहराई।
#KulluNews #HimachalNews #Pensioners #HPSEB #DesiChannelKullu
देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू DC Kullu Sukhvinder Singh Sukhu
Kullu, Kullu | Nov 17, 2026