हिमालयी पारिस्थितिकी, जैैव-विविधता एवं जलवायु परिवर्तन पर मंथन
कुल्लू :
गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय केंद्र, मौहल-कुल्लू में "हिमालयी पारिस्थितिकी, जैैव-विविधता एवं जलवायु परिवर्तन: चुनौतियाँ, नवाचार और सतत भविष्य" शीर्षक पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ इं. राकेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय केंद्र प्रमुख, हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय केंद्र ने अपने स्वागत अभिभाषण तथा सम्मेलन के महत्व तथा उसकी रूपरेखा पर चर्चा की । उन्होंने हिमालयी जैव विविधता तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर होने वाले शोध को हिंदी भाषा में प्रकाशित करने के महत्व पर प्रकाश डाला, उन्होंने हिमालयी शोध को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए हिंदी भाषा उत्कृष्ट माध्यम है। शोध कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ उर्सेम लता जी, प्रधानाचार्या, राजकीय महाविद्यालय, पनारसा, मंडी ने विभिन्न हिंदी लेखकों की दृष्टि से हिमालय तथा इसके महत्व पर चर्चा की । इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से 40 से अधिक विशेषज्ञों तथा शोधार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। दोनों तकनीकी सत्रों में वक्ताओं ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न गंभीर चुनौतियों पर अपने विचार रखे। सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण के लिए नए नवाचारों और सतत विकास की रणनीतियों पर भी गहन चर्चा की गई, जिससे भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने में मदद मिलेगी। सम्मेलन में नगर राजभाषा क्रियान्वयन समिति के सदस्य कार्यालय अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग सुनिश्चित किया गया । कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए। कार्यक्रम में गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की ओर से कार्यक्रम संयोजक एवं समन्वयक, ई० आर के सिंह, वैज्ञानिक-एफ तथा क्षेत्रीय केंद्र प्रमुख, सह-संयोजक एवं आयोजक सचिव डॉ मनीष त्रिपाठी, वैज्ञानिक-बी, तथा डॉ किशोर कुमार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, सह-संयोजक डॉ वसुधा अग्निहोत्री, वैज्ञानिक-ई, डॉ सरला शाशनी, वैज्ञानिक-ई, डॉ केसर चंद, वैज्ञानिक-डी, तथा समस्त शोधार्थी उपस्थित रहे।
Kullu, Kullu | Nov 17, 2026