सोरांव: होलागढ़ थाना क्षेत्र के खुटहना गांव के समीप स्थित कोल्ड स्टोर में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
होलागढ़ थाना क्षेत्र के खुटहना कोल्ड स्टोर के सामने मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान आशीष पटेल (22) पुत्र छेदीलाल निवासी घरवान का पूरा, होलागढ़ के रूप में हुई है। घटना मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को गांव की एक दुकान से डेढ़ किलो मछली लेकर दोस्तों के साथ निकला था। रात को फोन आया कि शराब के नशे में है।