ठेठईटांगर: जोराम पतराटोली में महिला हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
ठेठईटांगर थाना की पुलिस ने सोमवार को दोपहर 3:00 बजे बीते 12 अक्टूबर को जोराम पतराटोली में हुए जसमती देवी नामक महिला की हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।आरोपी तलमंगा नवाटोली निवासी राजेश कंडुलना के रूप में हुई। बताया गया कि मृतिका के घर में आरोपी पति-पत्नी रहते थे और किसी बात को लेकर विवाद में घटना को अंजाम दिया।