ठेठईटांगर: ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय में निकाली गई मां दुर्गा विसर्जन शोभा यात्रा, दिखा गंगा-जमुना तहजीब का नजारा
ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय में रविवार की शाम 7:00 बजे मां दुर्गा का विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गंगा जमुना तहजीब का नजारा दिखा, समिति द्वारा सभी समुदाय के लोगों को सम्मानित किया। जिसके बाद भारी बारिश के बावजूद उत्साह कम नहीं हुआ और लोग नाचते झूमते गाते हुए मां की प्रतिमा का तालाब में विसर्जन किया।