ठेठईटांगर: लट्ठाखमन में 36वीं नव युवक संघ द्वारा आयोजित हॉकी चैंपियनशिप की शुरुआत, प्रखंड प्रमुख रहे शामिल
लट्ठाखमन में 36वीं नवयुवक संघ हॉकी चैंपियनशिप की मंगलवार को दिन के 11:00 बजे शुरुआत हुई जहां पर प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने खेल की शुरुआत की। जहां पर महिला एवं पुरुष वर्ग के बीच खेल का आगज हुआ ,मौके पर बताया गया कि इसी मैदान की प्रतियोगिता से टीम इंडिया की कप्तान सलीमा टेटे ने पहली बार खेल की शुरुआत की थी।