ठेठईटांगर: विश्व हिंदू परिषद के द्वारा दुमकी में मातृशक्ति महासम्मेलन का किया गया आयोजन, विहिप जिला अध्यक्ष हुए शामिल
विश्व हिंदू परिषद की ओर से ठेठईटांगर के दुमकी में रविवार को 11 बजे मातृशक्ति महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मां दुर्गा महारानी दुर्गावती एवं अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शुरुआत की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि नवरात्र चल रहा है जहां पर नारी को हम देवी के रूप में पूजते हैं ,इसलिए महिलाएं अपने धर्म संस्कृति के लिए आगे जाकर सशक्त करें।