ठेठईटांगर: समाहरणालय में द हंस फाउंडेशन के द्वारा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का किया गया वितरण, डीसी एवं सिविल सर्जन रहे मौजूद
द हंस फाउंडेशन की ओर से सिमडेगा समाहरणालय में सोमवार को दिन के 11:00 बजे डीसी एवं सिविल सर्जन की मौजूदगी में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दिया गया। मौके पर बताया गया कि रूपांतरण परियोजना के तहत कार्यक्रम किया गया।साथ ही बताया गया की मेडिकल टीम गांव गांव जाकर लोगों को निशुल्क इलाज करने का कार्य कर रही है इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।