सिकंंदराबाद: चन्देरू गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाया
बुधवार को चन्देरू गांव के पास हाइवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हाइवे जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।