सिकंंदराबाद: चोला थाना पुलिस पर हत्या के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने का आरोप
हत्यारोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने को दो सप्ताह से पीड़ित व्यक्ति चोला थाना पुलिस के चक्कर काटने को मजबूर है। पीड़ित ने बताया कि वह अलीगढ जनपद के गांव नंगला खुबा का रहने वाला है। 24 मार्च को उसके भाई को पचौता गांंव से अगवा करके आरोपियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसके भाई के शव का पोस्टमार्टम कराया था। दो सप्ताह बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नही की है।