सिकंंदराबाद: नगर की ईदगाह स्थल का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण, दिशा निर्देश दिए
ईद को लेकर नगर की ईदगाह स्थल का डीएम व एसएसपी ने निरीक्षण कर व्यस्थाओं का हाल जाना। नमाज अदायगी के लिए की जाने वाली व्यवस्था का भी जायजा लिया। साथ ही सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि ईदगाह पर साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती की जाए। ईदगाह के बाहर सार्वजनिक स्थल पर नमाज अदा नहीं करने की चेतावनी दी है।