सिकंंदराबाद: हाईवे स्थित वीरखेड़ा गेट के पास खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
सोमवार को हाइवे स्थित वीरखेड़ा गेट के पास खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और नमूने एकत्र किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के चेहरे पर मिट्टी लगी हुई थी। शिनाख्त नहीं होने पर शव को पुलिस ने मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की हाथ पर राकेश, सोनू पीआर गुदा हुआ था। --