सिकंंदराबाद: ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग बच्ची लापता, रिश्तेदार पर अगवा कर ले जाने का आरोप
ककोड़ थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग बच्ची शनिवार को लापता हो गई। काफी तलाशने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। मंगलवार को सफलता नहीं मिलने पर पीड़ित भाई की ओर से पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी गई। पीड़ित ने बताया कि घटना वाले दिन वह और उसकी माता मजदूरी करने घर से बाहर गए हुए थे। मौका देखकर एक रिश्तेदार उसकी बहन को अगवा कर ले गया।