सिकंंदराबाद: सराय दूल्हा गांव के पास बाइक की टक्कर से आवारा गोवंश की हुई मौत, बाइक सवार हुआ घायल
मंगलवार की रात सराय दूल्हा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से आवारा गोवंश की मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। घायल युवक क्षेत्र के गांव बोढा का निवासी है। ग्रामीणों ने घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।