थरथरी: संतन बिगहा हत्याकांड: दो सगे भाइयों को गोली मारने वाला आरोपी 8 दिन बाद गिरफ्तार, एक की मौत
थरथरी थाना के संतन बिगहा गोलीकांड के आठ दिन बाद थरथरी पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय कमलेश प्रसाद को रूपण बिगहा से गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि आठ दिन पूर्व मंगलवार की रात बदमाशों ने घर में घुसकर दो सगे भाइयों संजीव कुमार और कविंद्र कुमार को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान 25 वर्षीय संजीव कुमार की मौत हो