चकरनगर: बरचौली गौशाला में गौवंशों की सेहत में आया सुधार, हरा चारा मिलने से गौवंशों में दिख रहा सकारात्मक बदलाव
खंड विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ददरा की बरचौली गौशाला में इन दिनों गौवंशों की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गौशाला में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध होने से गौवंशों की सेहत में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। गौशाला में हरे चारे की भरपूर उपलब्धता के साथ गौवंशों को नियमित रूप से दाना-पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है।