युवक के ऊपर चोरी से महिलाओं का फोटो खींचने का आरोप,देवभूमि की गरिमा बनाए रखें 🙏
सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आते समय अपने संस्कार, मर्यादा और अनुशासन को भी साथ लेकर आएं। हाल के दिनों में यात्रा मार्ग से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर यह अपेक्षा की जाती है कि सभी श्रद्धालु यात्रा की पवित्रता और स्थानीय परंपराओं का सम्मान करें।
उत्तराखंड को यूँ ही देवभूमि नहीं कहा जाता। यहां की संस्कृति "अतिथि देवो भव" की भावना पर आधारित है। इसी भावना का सम्मान करते हुए सभी यात्रियों से अनुरोध है कि ऐसा कोई भी व्यवहार न करें जिससे स्वयं, आपके परिवार या इस पवित्र यात्रा की गरिमा पर प्रश्नचिह्न लगे।
मानवता, संयम और समझदारी का परिचय दें तथा स्थानीय लोगों, प्रशासन और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करें।
नोट: सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का बताया जा रहा है। इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पूरी जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो।