Public App Logo
Profile Picture

Him Uttarakhand News

@himuttrakhandnews
51Followers
0Following
**एटीएस कॉलोनी मामले में पुनीत अग्रवाल को बड़ी राहत, जिला बदर का आदेश रद्द; अब दो मामलों की जांच पर सबकी नज़र**।
**कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। धरने के दौरान पार्टी नेताओं ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की**।
"मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।"
"बच्चों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।"
"जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज़ को दबाने की कोशिश लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।"
**उत्तराखंड बेरोजगार संघ का बड़ा ऐलान!
24 घंटे में महेंद्र भट्ट छात्रों से सार्वजनिक माफी मांगें, अन्यथा छात्र अपने स्तर पर आगे की रणनीति तय करेंगे**
"सरकार की चुप्पी के खिलाफ सड़कों पर गूंजा आक्रोश। ज्योति रौतेला बोलीं—अब वादे नहीं, अधिकार चाहिए।"
**"मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा और तेज़। ज्योति रौतेला ने सरकार से तत्काल फैसला लेने की मांग की।"
ब्रेकिंग: NEET-UG विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा। पत्र में परीक्षा विवाद पर दुख जताते हुए छात्रों से भविष्य पर ध्यान देने की अपील की।
Video 8
"जंतर-मंतर पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और महिला अभ्यर्थियों से दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोला।"
........देखिए कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा के साथ यह एक्सक्लूसिव बातचीत, सिर्फ हिम उत्तराखंड न्यूज़ पर।
**उत्तराखंड पुलिस के एक जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज से आहत होकर जवान ने मंच से अपना पुलिस बैज उतारते हुए इस्तीफे का ऐलान कर दिया**।
**शीशमबाड़ा कूड़ा घर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता अमित पवार ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।....
: अमित पवार बोले, 2027 में कांग्रेस की सरकार बनी तो क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा**।
"वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर छात्राओं का आंदोलन उग्र, प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा ने फिनाइल पी।
छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है, मौके पर हड़कंप"।
बड़ी खबर: मंत्री आवास के बाहर आत्मघाती कदम उठाने वाली तीन नर्सिंग छात्राओं का दून अस्पताल पहुंचकर ज्योति रौतेला ने हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान नर्सिंग संघ के युवा साथियों से मुलाकात कर उन्होंने संघर्ष को मजबूती और शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
**बड़ी खबर-: उक्रांद (UKD) ने केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी को पदमुक्त किया, फैसले के बाद संगठन में सियासी हलचल तेज।
पार्टी के इस निर्णय को लेकर कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में तीखी चर्चा शुरू, संगठन के भविष्य को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं**।
पौड़ी में गुलदार का हमला: बकरी बचाने गई महिला पर झपटा गुलदार, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा.................

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष का एक और मामला सामने आया है। देवराना गांव में रविवार को जंगल से मवेशियों को चराकर लौट रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला अपनी बकरी को गुलदार के चंगुल से बचाने का प्रयास कर रही थी, तभी गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, देवराना निवासी उर्मिला देवी जंगल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान गुलदार ने उनकी बकरी को निशाना बनाया। बकरी को बचाने के लिए महिला ने शोर मचाया, जिससे गुलदार भड़क गया और उसने महिला पर हमला कर दिया। हमले में गुलदार ने उनके पैर पर पंजे मार दिए, जिससे वह घायल हो गईं।

घटना के दौरान आसपास मौजूद महिलाओं ने साहस दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया और महिला की ओर दौड़ पड़ीं। लोगों की भीड़ और शोर सुनकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

घायल महिला को तुरंत नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल सामान्य है।

घटना के बाद देवराना और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तत्काल पिंजरा लगाने, गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

उधर, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी। वन क्षेत्राधिकारी अनुराग जोशी ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
जंंतर-मंतर प्रदर्शन जब उग्र हुआ तो पुलिस ने किया छात्रों पर लाठीचार्ज......
**उत्तराखंड के पहाड़ों में भारी भूस्खलन का कहर—सड़क धंसने से यातायात बंद, आवाजाही हुई प्रभावित**।
जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया।
विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया, जबकि पुलिस का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की गई।
हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां चढ़ीं अवैध संबंधों की भेंट.........देखिए पूरी रिपोर्ट।
राजधानी देहरादून से आई दिल को झकझोरने वाली वारदात सामने! मृतका आरती बिष्ट (40) गूलर घाटी नकरौंदा क्षेत्र की रहने वाली थी, तो आरोपी बीएसएफ कर्मी प्रमेन्द्र नेगी (38) महोब्बेवाला क्लेमनटाउन का रहने वाला है।
**आजकल दून अस्पताल अक्सर सुर्खियों में रहता है, एक बार फिर सुरक्षा गार्ड और मरीज के बीच मारपीट का मामला सामने आया।**
देहरादून होमस्टे मौत मामला: पीड़ित पिता ने बेटी को न्याय दिलाने की उठाई मांग।
क्या है इस रहस्यमयी मौ*त की सच्चाई? पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और परिवार का बयान देखने के लिए वीडियो अंत तक देखें।
: ग्राउंड रिपोर्ट में सुनिए मृत*का आरती बिष्ट की मां ने क्या कहा और परिवार ने न्याय की कैसी गुहार लगाई।"
 "देहरादून होमस्टे मौ*त मामले में मां ने पहली बार खोला दर्द। आरती बिष्ट की मां का पूरा इंटरव्यू और परिवार की न्याय की गुहार—वीडियो अंत तक जरूर देखें।"
"ऋषिकेश के सात मोड़ क्षेत्र में उस समय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जब एक महिला पर देवता अवतरित होने की बात सामने आई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे आस्था का विषय बताया। देखिए सात मोड़ से यह खास रिपोर्ट।"
"हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है।"