राम कथा के पावन अवसर पर सामाजिक और धार्मिक नेतृत्व का महासंगम; पूर्व राज्य मंत्री और जनप्रतियनिधियों ने दिया समाज को संदेश
उत्तराखंड: सेम मुखेम में आयोजित भव्य राम कथा के पावन अवसर पर आज धार्मिक और सामाजिक उत्साह का एक अनूठा संगम देखने को मिला। इस आध्यात्मिक आयोजन में क्षेत्र की कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें पूर्व राज्य मंत्री और वर्तमान ब्लॉक प्रमुख रोशन लाल सेमवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान रोशन लाल सेमवाल ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया और समाज के प्रति एक बेहद महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सकारात्मकता का संचार भी करते हैं।