जनसेवक मनमोहन शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारियां, उत्तराखंड में सेवा और स्वाभिमान के नए अध्याय की शुरुआत
देहरादून, देवभूमि उत्तराखंड की सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रतिष्ठित समाजसेवी और जनसेवक मनमोहन शर्मा को विभिन्न राष्ट्रीय संगठनों द्वारा महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारियों से नवाजा गया है।
एक भव्य 'दायित्व समारोह' कार्यक्रम में, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, मनमोहन शर्मा की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया।इस समारोह में धार्मिक और सामाजिक जगत की महान विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर धर्मदास महाराज जी और श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में मनमोहन शर्मा के कार्यकाल की मंगलकामना की गई।