भारी बारिश और प्रशासन अवरोध के बीच नहीं झुके सांसद चंद्रशेखर आज़ाद: केतन लाल के परिजनों को न्याय दिलाने की हुंकार!
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में दलित युवक केतन लाल की नृशंस हत्या के बाद न्याय की मांग अब और तेज हो गई है। नगीना लोकसभा सीट से लोकप्रिय सांसद और आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद जब पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने और उनके लिए न्याय की आवाज़ उठाने टिहरी जा रहे थे, तब प्रशासन और पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई।
खराब मौसम और प्रशासन पहरा भी न रोक सका रास्ता
आसमान से बरसती भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों के चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद चंद्रशेखर आज़ाद के कदम नहीं रुके। रास्ते में पुलिस द्वारा लगाई गई भारी बैरिकेडिंग और कड़े पहरे ने माहौल को उस समय तनावपूर्ण बना दिया जब सांसद को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की गई। आज़ाद ने इसे अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि एक जन प्रतिनिधि को अपने समाज के दुख-दर्द में शामिल होने से रोकना प्रशासन की दमनकारी नीति को दर्शाता है।