*कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बौंसी में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम व एनीमिया जांच शिविर आयोजित*
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, बांका के निदेशानुसार के आलोक में महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, बांका के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को प्रखंड बौंसी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एक दिवसीय पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सह एनीमिया जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मिशन समन्वयक श्री राज अंकुश शर्मा के द्वारा अपने संबोधन में कहा, "किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य ही सशक्त समाज की आधारशिला है। यदि बेटियां स्वस्थ और पोषित होंगी, तभी वे शिक्षित होकर राज्य और देश के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पाएंगी।"*
शिविर के दौरान डॉक्टर राम मुकेश यादव एवं ANM शिलम कुमारी तथा लक्ष्मी कुमारी के द्वारा विद्यालय की छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं हीमोग्लोबिन जांच की गई। जिन छात्राओं में एनीमिया के लक्षण पाए गए, उन्हें उचित परामर्श एवं आयरन की दवाइयां उपलब्ध कराई गई।
स्वास्थ्य कर्मियों ने किशोरियों को संतुलित एवं आयरनयुक्त आहार - हरी साग-सब्जी, दाल, गुड़, अंडा के महत्व, व्यक्तिगत एवं माहवारी स्वच्छता, तथा एनीमिया से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में जिला मिशन समन्वयक ने 'बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ' अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सरकार किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे जागरूकता शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।
मौके पर विद्यालय की वार्डन, सभी शिक्षिकाएं, एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम मौजूद रहे।
Banka, Bihar | Sep 11, 2026