*प्रेस नोट:- चित्रकूट पुलिस*
दिनांक 10.10.2026
*पितृ विसर्जनी अमावस्या मेला के दृष्टिगत एएस चेक टीम बांदा, डॉग स्क्वायड एवं एलआईयू चित्रकूट टीम के साथ रामघाट, सीतापुर, परिक्रमा मार्ग में सघन चेकिंग अभियान*
पितृ विसर्जनी अमावस्या मेला पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में उ0नि0 श्री शिवसागर तिवारी के नेतृत्व में एएस चेक टीम बांदा, डॉग स्क्वायड टीम एवं एलआईयू टीम चित्रकूट द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोतवाली कर्वी क्षेत्रान्तर्गत रामघाट, सीतापुर एवं परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान प्रमुख घाटों, मंदिर परिसरों, परिक्रमा मार्ग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, होटलों, धर्मशालाओं एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की डॉग स्क्वायड की सहायता से सघन तलाशी ली जा रही है। एएस चेक टीम द्वारा विस्फोटक सामग्री एवं संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की जा रही है तथा एलआईयू टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।
जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चित्रकूट पुलिस द्वारा निरन्तर चेकिंग एवं सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।