अटेर: खाद के टोकन न मिलने पर किसानों ने गल्ला मंडी के बाहर लगाया जाम, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव ने सुनी समस्या
Ater, Bhind | Aug 19, 2026 भिंड। शहर की नवीन गल्ला मंडी में बुधवार सुबह खाद का टोकन लेने पहुंचे किसानों को जब कर्मचारियों द्वारा टोकन वितरित नहीं किए गए तो किसानों में नाराजगी फैल गई। काफी देर तक टोकन का इंतजार करने के बाद किसानों ने मंडी के बाहर पहुंचकर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालकर जाम को खुलवाया।