इमामगंज: पथराटांड: सरकारी विद्यालय के छात्र और शिक्षक यूनिफॉर्म में आएंगे, छात्रों में टाई-बेल्ट बांटे गए
Imamganj, Gaya | May 5, 2026 बिहार के गया ज़िला के इमामगंज प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय पथराटांड में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “एक दान, शिक्षा के नाम” पहल के तहत छात्र-छात्राओं के बीच टाई एवं बेल्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना था।