1852 वोटों से मिली ऐतिहासिक जीत, वार्ड नंबर 28 की जनता का हृदय से आभार!
वार्ड नंबर 28 की देवतुल्य जनता का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार। आपने मुझ पर जो विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद बरसाया है, उसके लिए मैं सदैव आपकी ऋणी रहूंगी।
यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक की जीत है। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि आपके भरोसे पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास, जनहित और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी।
आपका प्यार और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
सादर,
संजना मीणा
जिला परिषद सदस्य, वार्ड नंबर 28
भारतीय जनता पार्टी