भिटवा टोला में ₹ 381000 हजार की सड़क निर्माण पर उठे सवाल, शिलापट्ट लगने के बाद हुआ गायब
खलीलाबाद। नगर पालिका क्षेत्र के भिटवा टोला मोहल्ले में करीब ₹ 381000 हजार की लागत से लगभग 100 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मोहल्लेवासियों ने निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और गुणवत्ता को लेकर नगर पालिका प्रशासन से जांच की मांग की है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही मौके पर शिलापट्ट लगाया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद शिलापट्ट वहां से हटा दिया गया। इसके बाद शिलापट्ट के लगाए जाने और फिर गायब होने को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं।
मोहल्लेवासियों ने सड़क और नाली निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि पहले से बनी इंटरलॉकिंग सड़क के ऊपर दोबारा निर्माण कराया गया। वहीं, नाली की चौड़ाई और निर्माण कार्य में भी मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया गया है।
चंद्र प्�
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 30, 2026