तिजारा: भिवाड़ी नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक के साथ मारपीट का मामला, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे
Tijara, Alwar | Jun 27, 2026 भिवाड़ी नगर परिषद में मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार मीणा के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज की घटना के बाद नाराज कर्मचारी शनिवार सुबह 11:00 बजे नगर परिषद परिसर में ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। जिससे नगर परिषद का पूरा कामकाज ठप्प गया है। सूचना के बाद भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी मौके पर पहुंचे और समझाइस की गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।