घाटमपुर: साढ़ थाना क्षेत्र में शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी में युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या, अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिस
साढ़ थाना क्षेत्र में युवकों ने शराब पीने में हुई कहासुनी में हुए विवाद में 45 वर्षीय राजेश की पीट पीटकर हत्या कर दी।थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह 8 बजे बताया मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए गए हैं।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।