परैया: परैयाखुर्द पंचायत के मैदाचक निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की मोरहर नदी में डूबने से मौत, शव गांव से दूर बरामद
Paraiya, Gaya | Sep 5, 2026 परैया खुर्द पंचायत के मैदाचक में शनिवार दोपहर एक 80 वर्षीय वृद्ध की मौत नदी में डूबने से हो गई। मृतक की पहचान जगन पासवान से हुई है। जो घर से नदी की तरफ गए थे। घण्टों बाद जब लकवा ग्रस्त वृद्धि नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के क्रम में नदी से कुछ दूरी पर शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम हेतु पुलिस द्वारा ANMMCH गया भेजा गया।