तिजारा: भिवाड़ी पुलिस पर एबीवीपी जिला संगठन मंत्री से मारपीट का आरोप, QRT इंचार्ज और कांस्टेबल को सस्पेंड करने की मांग
Tijara, Alwar | May 4, 2026 एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर 1:00 बजे भिवाड़ी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने एबीवीपी जिला संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह चौहान के साथ मारपीट की। कार्यकर्ताओं ने QRT इंचार्ज दिनेश कुमार और कांस्टेबल नवाब को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया गया है।