नशामुक्ति के लिए बवानीखेड़ा में चलाया जागरूकता अभियान
खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भिवानी में नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बवानीखेड़ा, 17 अक्टूबर। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के कस्बा बवानीखेड़ा स्थित राजकीय महिला कॉलेज में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसी भी प्रकार के नशे से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने अपने अभिनय से बताया कि नशा न केवल शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि समाज को खोखला कर देता है। युवा पीढ़ी ही समाज की रीढ़ होती है। ऐसे में युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। छात्राओं से आह्वान किया कि यदि उनके परिवार का सदस्य किसी प्रकार का नशा करता है तो उसका नशा छुड़वाने में मदद करें।
वहीं जागरूकता अभियान के बारे में युवा कॉर्डिनेटर अभिषेक देसवाल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तथा प्रदेश के खेल एवं युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में कस्बा बवानी खेड़ा, बहल, भिवानी, कैरू, लोहारू, सिवानी एवं तोशाम क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।