एसआईआर के बकाया नोटिसों का निपटारा नहीं करने वाले बीएलओ एफआईआर भुगतने के लिए रहें तैयार: डीसी
- अपना निर्धारित समय पर संपन्न नहीं करने वालों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार होगी सख्त कार्रवाई
भिवानी, 17 अक्टूबर। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में एसआईआर-2026 कार्य को लेकर एईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर-अंदर बकाया नोटिसों का निवारण करें, अन्यथा वेतन कटने की कार्रवाई के साथ-साथ एफआईआर भुगतने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि कार्य समय पर संपन्न नहीं करने वाले बीएलओ के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। पुनरीक्षण कार्य के चलते नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अभी तक जिला में 3996 नोटिस बकाया है, जिनका निपटारा करना है। उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिए कि वे नोटिस से संबंधित घरों में स्वयं जाएं। वहीं डीसी ने बीएलओ से संबंधित सुपरवाईजर को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने बीएलओ के साथ बैठक करें और साथ जाकर बकाया नोटिसों का भगुतान करवाएं।
डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में आम मतदाता के साथ-साथ संभावित प्रत्याशी, वीआईपी, वरिष्ठ अधिकारी, और गणमान्य नागरिक का मतदाता सूची से वंचित ना रहे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिना वैध और ठोस सबूत के किसी का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटना चाहिए। दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक किया जाएगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह नवंबर 2026 को होना है। बैठक के दौरान डीसी ने एईआरओ, सपुरवाइजर, बीएलओ से उनके सामने आ रही दिक्कतों के बारे में भी पूछा।
इस दौरान भिवानी के एसडीएम महेश कुमार, लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल और नगराधीश अनिल कुमार सहित सभी एईआरओ, सपुरवाइजर, बीएलओ मौजूद रहे।
********************ञ