सेन्हा: भटिंडा में ड्यूटी के दौरान जवान दिलीप उरांव का निधन, पैतृक गांव सेन्हा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़गांव पंचायत के सरनाटोली निवासी सुंदर उरांव के पुत्र एवं भारतीय सेना के जवान दिलीप उरांव का पंजाब के भटिंडा में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे शहीद जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव भड़गांव सरनाटोली पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया।