सोनकच्छ: ग्राम पंचायत कुमारिया बनवीर के डेहरिया गांव में नलजल योजना बंद, पीएचई विभाग का ध्यान नहीं
Sonkatch, Dewas | Mar 26, 2026 गांव में नल के माध्यम से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणो ने गुरुवार शाम चार बजे मिडिया को बताया है कि उन्होंने कई बार पीएचई विभाग को शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की किल्लत भी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द नल-जल योजना शुरू की जाये.