ऊना: जिला में सामान्य से अधिक बारिश, कुछ स्थानों पर बरसाती पानी ने बरपाया कहर, दमकल व प्रशासनिक टीमें राहत कार्य में जुटी
जिला में शनिवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। 67.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 438% अधिक रही। झलेड़ा क्षेत्र में हालात बेहद खराब हैं, जहां घरों, शोरूमों व खेतों में पानी घुसा। जलभराव की वजह नालों की सफाई न होना और निकासी व्यवस्था की खामियां रहीं। राहत कार्य में अग्निशमन, पुलिस व होमगार्ड टीमें जुटीं, फंसे मजदूरों को रेस्क्यू किया।