ऊना: ऊना क्रशर एसोसिएशन ने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए 2.51 लाख की राशि और 100 गाड़ियाँ रेत-बजरी देने का किया ऐलान
मंडी आपदा पीड़ितों की मदद को ऊना जिला स्टोन क्रशर वैल्फेयर एसोसिएशन आगे आई है। एसोसिएशन ने 2.51 लाख की राहत राशि और पूरी तरह तबाह घरों के पुनर्निर्माण हेतु 100 गाड़ियां रेत-बजरी मुफ्त देने का ऐलान किया है। अध्यक्ष डिम्पल ठाकुर ने कहा कि क्रशर उद्योग हमेशा आपदा में सहयोग के लिए तैयार रहा है और भविष्य में भी हरसंभव मदद करेगा।